ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: BJP पर सदर विधायक का फिर बड़ा हमला, कहा-कुंठित और कैंसर युक्त भाषा शैली समाज में नफरत फैला रहे भाजपा नेता

 

Barabanki News... भारतीय जनता पार्टी (BJP) देश और प्रदेश की भोली भाली जनता के भविष्य के साथ छल कर सत्ता का सुख भोग रही है। चुनावी भाषणों में छाती पीट-पीटकर युवाओं को नौकरी देने की बात कहने वाले लोग, नौकरी तो छोड़ परीक्षा नहीं करा पा रहे हैं। उक्त बात देवा ब्लॉक के पडरिया डी गांव में में विधायक निधि से बनी इंटरलॉकिंग का लोकार्पण करते हुए सदर सीट से SP विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कही। 

 विधायक धर्मराज ने कहा कि आज देश और प्रदेश में सभी बड़ी समस्या बढ़ती महंगाई,भ्रष्टाचार,और बेरोजगारी है लेकिन सत्ता में बैठे लोग इन ज्वलंत मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। विधायक धर्मराज ने कहा कि देश की सेना पर हर भारतीय को गर्व है और जिन परिस्थितियों में देश की सेना काम करती है। उन परिस्थितियों में विश्व के किसी भी देश की सेना काम नहीं करती, लेकिन देश की सेना में कार्यरत महिलाओं के प्रति भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की कुंठित और कैंसर युक्त भाषा शैली समाज में नफरत फैलाने का पर्याय बन चुकी है। आज पूरा देश,देश की बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी के साथ खड़ा है। जिन्होंने अपने शौर्य और साहस के बल पर ऑपरेशन सिंदूर को सफलता पूर्वक अंजाम दिया। इससे पहले विधायक धर्मराज ने गांव के वरिष्ठ नागरिक के हाथो फीता कटवा कर सड़क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विद्याधर यादव, प्रीतम सिंह वर्मा,सुरेश गौतम,संदीप प्रजापति,मो उबैद,बाबुल मिश्रा,सोनू यादव,मोनू यादव,सुशील यादव,समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

BJP MLA again launched a big attack on BJP, saying that BJP leaders are spreading hatred in the society in a frustrated and cancerous language.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ